Ladli Behna Yojana 2026 मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता योजनाओं में से एक है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और परिवार में उनकी निर्णयकारी भूमिका को मजबूत करना है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे वे अपने परिवार की स्वास्थ्य, पोषण और आवश्यक जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर सकें।
🔴 Ladli Behna Yojana Latest Update 2026
(Last Updated: February 2026)
- ✅ 32वीं किस्त जारी – 16 जनवरी 2026
- ✅ 33वीं किस्त (₹1500) – 14 फरवरी 2025 को भेजी जाएगी।
- ✅ नवंबर 2025 से राशि बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह
- ✅ 2028 तक राशि ₹3000 प्रतिमाह करने की घोषणा
- ✅ वर्तमान लाभार्थी – 1.29 करोड़ से अधिक महिलाएं
यह निर्णय राज्य की महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
chief minister ladli behna yojana क्या है?
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसे महिलाओं की कमजोर आर्थिक स्थिति, पोषण की कमी और स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है।
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) के अनुसार, मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाएं एनीमिया और कम BMI से प्रभावित हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आवेदन प्रक्रिया 2026
यदि आप मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करना चाहती हैं और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आप अपनी आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूर्ण कर सकती हैं।
CM लाडली बहना आवेदन आप निम्नलिखित चरणों में पूर्ण कर सकते हैं👇–

- ladli behna yojana आवेदन के लिए एक ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा।
- सीएम लाड़ली बहना आवेदन फॉर्म आप अपने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र से प्राप्त कर सकती हैं।
- आवेदन फॉर्म मिलने के बाद आपको उसमे मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा, जैसे – अपनी समग्र आईडी, नाम, स्थाई पता, पहचान पत्र क्रमांक, बैंक पासबुक, फोटो, हस्ताक्षर एवं अन्य विवरण जो आवेदन फॉर्म पर पूछे गये हो।
- सभी जानकारी दर्ज करके आप अपने आवेदन फॉर्म को अपने नजदीकी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा कर दे।
- ऑफलाइन फॉर्म भरने के बाद आपके नजदीकी कैंप वार्ड, ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय में मौजूद कैंप प्रभारी द्वारा उसे ऑनलाइन किया जाएगा।
- ऑनलाइन पूर्ण होने के बाद आपको फॉर्म सबमिट होने की रसीद प्राप्त होगी, जिस पर आपका आवेदन क्रमांक होगा। जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन फार्म के स्थिति की जांच कर सकती हैं।
- आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क है।
- आवेदन करते वक्त स्वयं महिला को उपरोक्त स्थल पर उपस्थित होना होगा ताकि उसकी लाइव फोटो ली जा सके।
इन जगहों से कर सकते हैं आवेदन
- पंचायत केंद्र से
- पंचायत सचिव के जरिए
- प्रधान के जरिए
- विशेष कैंप कार्यालय के माध्यम से
Ladli Behna Yojana Eligibility
यदि आप सीएम लाड़ली बहना योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपको लाडली बहना योजना पात्रता के अन्तर्गत आना होगा, जो निम्नलिखित है।
| आवेदक महिला मध्य प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। |
| महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। |
| इस योजना का लाभ विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता सभी महिलाएं प्राप्त कर सकती हैं। |
| महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति टैक्स दाता नहीं होना चाहिए। |
| परिवार में कोई भी व्यक्ति पेंशन धारक नहीं हो। |
| परिवार की वार्षिक आय २.५ लाख रुपए से कम होनी चाहिए। |
| परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनपे आधारित बच्चों से हैं। |
| लाड़ली बहना योजना पात्रता और अपत्रता विस्तार से जानें |
आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज
- समग्र आईडी (अनिवार्य)
- आधार कार्ड
- फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- मूल निवास प्रमाण पत्र, इत्यादि।
CM Ladli Behna Status Check करने की प्रक्रिया
यदि आप मध्य प्रदेश लाडली बहना योजना आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण कर चुकी हैं, तो आप ऑनलाइन अपने लाड़ली बहना आवेदन स्थिति की जांच कर सकती हैं, जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है-
- CM Ladli Behna Yojana आवेदन स्थिति देखने के लिए सर्वप्रथम सीएम लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- मेनू सेक्शन में ऊपर की तरफ दिए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” लिंक पर क्लिक करें।

- उसके बाद अपनी लाडली बहना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करके “ओटीपी भेजें” बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, उसको नीचे दिए गए “कृपया ओटीपी प्रविष्ट करें” बॉक्स में दर्ज करें, उसके बाद नीचे दिये “खोजें” बटन पर क्लिक करें।

- खोजें बटन पर क्लिक करने के बाद, आपका लाडली बहना डैसबोर्ड खुल जाएगा, जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन फॉर्म स्टेटस देख सकती है.
- ऊपर दिये स्टेप को फॉलो करके आप cm ladli behna yojana payment status भी चेक कर सकती हैं।
मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो क्या करें?
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आपको नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जाकर अपनी eKYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी। CSC सेंटर पर ekyc बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से की जाएगी, जिसमे आपको आधार लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Ladli Behna Yojana List कैसे देखें? जानें
यदि आप cm ladli behna yojana New List में अपना नाम देखना चाहती हैं तो उसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है-👇
- लाडली बहना योजना लिस्ट देखने के लिए सर्वप्रथम आप सीएम लाडली बहना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज के मेनू विकल्प में दिये “अंतिम सूची” पर क्लिक करें।

- क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना लाडली बहना योजना में “रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें” और कैप्चा कोड दर्ज करके “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।

- ओटीपी दर्ज करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें दो विकल्प दिए रहेंगे-
- क्षेत्र वार
- व्यक्ति विशेष वार
- यदि पूरे क्षेत्र की लाड़ली बहना लिस्ट देखना चाहते हैं तो पहले विकल्प का चुनाव करें और नई सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं तो दूसरे विकल्प का चुनाव करें।
- यदि आप अपने क्षेत्र की लाडली बहना योजना लिस्ट को देखना चाहते हैं तो “क्षेत्र वार” विकल्प पर क्लिक करें।

- उसके बाद नीचे कुछ ड्राप डाउन मेनू खुलेंगे, जिसमे आप अपने जिला, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत ज़ोन और ग्राम/वार्ड का चुनाव करके “अंतिम सूची देखें” बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद नया पेज पर लाड़ली बहना योजना लभ्यार्थियों की लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी, जिसमे आप अपना नाम देख सकती है.
- लभ्यर्थी लिस्ट में आप आवेदन क्रमांक, आवेदिका का नाम, मुखिया का नाम, मुखिया से सम्बन्ध, आयु, वैवाहिक स्थिति और पंजीयन की तारीख इत्यादि को देख सकते हैं.

- यदि आप व्यक्ति विशेष वार विकल्प का चुनाव करते हैं तो आपको अपनी समग्र आईडी क्रमांक या रजिस्ट्रेशन क्रमांक को दर्ज करके ladli behna yojana List में अपना नाम देखे सकते हैं।
अनंतिम सूची कैसे देखें? जानें
अनंतिम सूची आवेदन कर्ता महिलाओं की अस्थायी सूची होती है, जिनकी जानकारी योजना के तहत प्रारंभिक सत्यापन के बाद शामिल की गई होती है, लाड़ली बहना अनंतिम सूची देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित है-
- लाड़ली बहना अनंतिम सूची देखने के लिए cmladlibahna.mp.gov.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाये.
- मेनू में दिए “अनंतिम सूची” लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद नये पेज पर अपना मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करके, ओटीपी प्राप्त करें बटन पर क्लिक करें.

- ओटीपी सत्यापन के बाद आप क्षेत्र वार या व्यक्ति विशेष वार विकल्प पर क्लिक करके अनंतिम सूची की जाँच कर सकती है.
लाभ परित्याग करने की प्रक्रिया
पंजीकृत महिलाएं, जो मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ ले रही हैं, यदि स्व-घोषणा के किसी बिंदु से असहमत हों या भविष्य में लाभ नहीं लेना चाहती हों, तो वे लाभ-परित्याग विकल्प के माध्यम से अपनी पात्रता छोड़ सकती हैं, जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है-
- मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाये.
- मेनू में दिए “लाभ परित्याग” लिंक पर क्लिक करें.
- उसके बाद नये पेज पर माँगी गई जानकारी जैसे – लाड़ली बहना आवेदन क्र. / सदस्य समग्र क्र. कैप्चा कोड दर्ज करके OTP भेजें बटन पर क्लिक करें.

- उसके बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को OTP बॉक्स में दर्ज करके-
- मैं मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 में पात्र हितग्राही हूँ। मैं स्वेछा से इस योजना में प्राप्त होने वाली मासिक आर्थिक सहायता राशि का परित्याग करना चाहती हूँ।
- बॉक्स को चिह्नित/टिक करके सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें.
- उसके बाद आपका आवेदन लाभ परित्याग के लिए सबमिट हो जाएगा और आपको लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.
CM Ladli Behna Yojana के लाभ
इस योजना के तहत महिलाओं को कई लाभ मिलते हैं, जो निम्नलिखित है –
| इस योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये प्रति महीना मिलता है। |
| लाड़ली बहना योजना राशि से महिलायें स्वयं के पोषण पर विशेष ध्यान दे पायेंगी, जिससे महिलाओं के बॉडी मास इन्डेक्स के मानक स्तर में सुधार आएगा। |
| महिलाओं के आर्थिक रूप से मजबूत होने पर उनपे आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के स्तर में सुधार आएगा । |
| महिलाओं की श्रम बल भागीदारी में वृद्धि होगी और परिवार में उनकी निर्णायक भूमिकाओं में पकड़ बनेगी। |
| महिलायें अपनी प्राथमिकता के अनुसार व्यय करने हेतु आर्थिक रूप से पहले की अपेक्षा अधिक स्वतंत्र होगीं एवं स्वरोजगार/आजीविका के संसाधनों को विकसित कर पायेंगी। |
| राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार महिलाओं की राशि धीरे – धीरे बढ़ाकर ३,००० रुपये महीना की जाएगी। |
Ladli Behna Awas Yojana क्या है?
लाड़ली बहना आवास योजना मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना आवास योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2023 को की थी। इस योजना के तहत ऐसी महिलाएं, जिनके पास पक्का मकान नहीं है, उन्हें घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जो महिलाएं प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) से वंचित रह गई हैं और जिनकी मासिक आय ₹12,000 से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। इसके अंतर्गत 4 लाख 75 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है, जो भविष्य में बढ़ भी सकता है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2 लाख की सहायता राशि पक्का घर बनाने के लिए प्रदान की जाएगी।
| Note – हाल ही में लाड़ली बहना आवास योजना की किस्त सितंबर माह में जारी की गई है। पात्र महिलाएं इस किस्त की जानकारी अपने भुगतान स्थिति (Payment Status) या लाभार्थी सूची के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं। |
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना संबंधित प्रश्न
सीएम लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 5 मार्च २023 को हुई थी।
CM ladli behna yojana के तहत महिलाओं को प्रत्येक माह १500 रुपये मिलते है।
लाड़ली बहना योजना आवेदन करने के लिए आप अपने ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल से आवेदन फॉर्म को ले और उसमे माँगी गई जानकारी को भरें, जैसे – अपनी समग्र आईडी, नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो इत्यादि। उसके बाद कैंप स्थल / ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय पर आवेदन फॉर्म को जमा करें, जिसके बाद आपके फॉर्म को कर्मचारी द्वारा लाड़ली बहना पोर्टल/एप में प्रविष्टि की जाएगी, आवेदन फॉर्म की प्रविष्टि के दौरान महिला का लाइव फोटो लिया जाएगा, जिसके बाद आवेदन पूरा हो जाएगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जायें फिर मेनू में दिये अंतिम सूची पर क्लिक करें, उसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर सत्यापित करें, फिर व्यक्ति विशेष वार विकल्प का चुनाव करके, जिसका नाम देखना चाहते हैं, उसकी समग्र आईडी नंबर दर्ज करके सूची में नाम देख सकते हैं।
लाड़ली बहना योजना का पैसा डायरेक्ट बैंक ट्रांसफ़र DBT के माध्यम से महीने की 10 तारीख तक महिलाओं के बैंक खाते में भेज दिया जाता है।
आवेदन करने के लिए महिला की आयु २१ से ६० वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन पूर्ण होते ही ऑनलाइन आवेदन की पावती एसएमएस/ व्हाटसअप द्वारा आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भेज दी जाएगी, इन सभी प्रक्रिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता आपका सहयोग करेंगी, जिसका उपयोग करके आप अपने आवेदन स्तिथि की जाँच कर सकती है।
महिला एमपी की स्थाई निवासी हो और उसकी उम्र २१ से ६० वर्ष के बीच हो और उसके परिवार की कुल कमाई २.५ लाख रुपये से कम हो।